मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Jun-2024 07:59 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर रिमांड होम से 4 बाल कैदी फिल्मी स्टाइल में फरार हो गये है। पहले मुंगेर रिमांड होम के सुरक्षा गार्ड को बाथरूम में बंद कर दिया फिर बेडशीट की मदद से चारों बाल कैदी नौ दो ग्यारह हो गये। बता दें कि ये चारों बाल कैदी हत्या, दुष्कर्म के आरोपी हैं। सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर फरार हो गये है। 4 बाल कैदी के रिमांड होम से भाग जाने की खबर से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस की माने तो ड्यूटी पर नाइट गार्ड संजय कुमार थे। चारों ने पेशाब जाने की बात कही थी। नाइट गार्ड ने जैसे ही गेट खोला चारों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। गार्ड का हाथ-पैर बांध दिया और मुंह में टेप साटकर बाथरूम में बंद कर दिया।
जिसके बाद चादर की मदद से चारों रिमांड होम से फरार हो गये। पिटाई से घायल नाइट गार्ड को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने घटना की जानकारी ली। फरार बाल कैदियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।