राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
16-Oct-2021 02:26 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां रिमांड होम से 33 बाल कैदी फरार हो गये। एक साथ 33 बाल कैदियों के फरार होने की घटना से रिमांड होम में अफरा-तफरी मच गयी।
औरंगाबाद जिला मुख्यालय से सटे बभंडीह स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से 33 बाल कैदी फरार हो गए। इस दौरान बाल कैदियों ने यहां तोड़फोड़ भी की थी। मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू कर दी गयी है। खाना नहीं मिलने की शिकायत करते हुए बाल कैदियों ने कल शुक्रवार को भी जमकर हंगामा मचाया था।
बीते शुक्रवार को औरंगाबाद के बभंडीह स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी में बाल कैदियों ने जमकर उत्पात मचाया था। बाल कैदियों ने इस दौरान पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया था। पुलिस पर पथराव के बाद काफी तोड़फोड़ की गयी थी। जिसमें कई कुर्सियां टूट गई हैं और बिजली के मीटर को भी बाल कैदियों ने उखाड़कर फेंक दिया था।
घटना के संबंध में बताया गया था कि खाना देर से मिलने के कारण बाल कैदियों ने जमकर हंगामा मचाया था। कैंपस से बाहर निकलकर परिसर में रखी कुर्सियां तोड़ डाली थी। बाल कैदियों ने बाहर में लगे बिजली मीटर और पौधरोपण के लिए बने गैबियन भी तोड़ डाला था। वहीं, परिसर में रखे जेनरेटर को भी उलट दिया था। इस दौरान जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो बाल कैदियों ने उन पर पथराव भी कर दिया था।
हंगामे की सूचना पर एसडीएम विजयंत कुमार एवं एसडीपीओ गौतम शरण ओमी दल बल के साथ सेफ्टी पैलेस पहुंचे थे और बच्चों को समझा बुझाकर खाना खिलाया था। लेकिन आज शनिवार को अचानक प्लेस ऑफ सेफ्टी से 33 बाल कैदी फरार हो गए।