ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

रिमांड होम में फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव, परिजनों में आक्रोश, बाल सुधार गृह के कर्मचारियों पर लगाया हत्या का आरोप

25-Jun-2024 02:25 PM

By First Bihar

GAYA: गया के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग बच्चे की लाश फंदे से लटका मिलने से रिमांड होम में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने इस बात की सूचना रामपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही बाल सुधार गृह में पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजा। 


नाबालिग की लाश बाल सुधार गृह के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ पाया गया है। इस घटना से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के पास पहुंचे परिजनों ने  मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नाबालिग डेल्हा थाना क्षेत्र का रहने वाला टकला पासवान था। 


जो विगत 20 फरवरी 2024 से गोलीबारी के आरोप में बाल सुधार गृह में था। परिजनों का आरोप है कि 15 वर्ष का बालक आखिर आत्महत्या क्यों करेगा? यह बड़ा सवाल उठता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाल सुधार गृह के लोगों के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। वहीं के लोगों के द्वारा नाबालिग की हत्या की गई है। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सदर एसडीएम किसलय श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों के आवेदन के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

गया से नितम राज की रिपोर्ट