ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

रिमांड होम में बाल कैदी की मौत, पिता का गंभीर आरोप-साजिश के तहत मेरे बेटे को मारा गया

14-Jun-2023 08:40 PM

By First Bihar

GAYA: गया के रिमांड होम में बाल कैदी 17 वर्षीय अविनाश कुमार सिंह की अचानक मौत हो गयी। बेटे की मौत से पिता महेन्द्र सिंह काफी सदमें में हैं। मृतक के पिता आरोप है कि साजिश के तहत उनके बेटे को मारा गया है। उन्होंने बताया कि बेटे की जमानत के लिए वे गये थे लेकिन बेल नहीं मिल पाया। उनके वकील ने कहा था कि दो जमानतदार को लेकर आईएगा तब बेटे की जमानत हो जाएगी। लेकिन अचानक बेटे की मौत की खबर उन्हें मिली। 


इस बात का भी पता चला कि उसकी जमानत मौत से एक दिन पहले ही हो गयी थी। लेकिन इस बात की जानकारी ना तो उन्हें हुई और ना ही हमारे वकील को पता चला। जमानत मिलने के बाद यदि बेटा रिमांड होम से बाहर आ गया होता तो उसकी मौत नहीं होती। बेटे की मौत से गुस्साएं परिजनों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाने लगे। 


आक्रोशित लोग इस मामले की जांच की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि साजिश के तहत बच्चे को मारा गया है। इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दरअसल भूमि विवाद को लेकर गांव के अजय और रंजीत सिंह के साथ उनका लड़ाई हुआ था। इस मामले में विरोधियों ने उनके बेटे का नाम दे दिया था। जिसके बाद उनके बेटे ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। 23 मार्च 2023 से वह गया के बाल सुधार गृह में था जहां अचानक उसकी मौत हो गयी।