ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / प्यार करने की मिली जानलेवा सजा, पहले प्रेमी की हुई जमकर पिटाई और...

प्यार करने की मिली जानलेवा सजा, पहले प्रेमी की हुई जमकर पिटाई और फिर जहर देकर सुलाया मौत के नींद

06-Jul-2019 09:40 PM

By 9

KATIHAR: जिले में एक युवक को शादीशुदा महिला से प्रेम करने की सजा अपनी जान देकर गंवानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक जिस महिला से ताला मरांडी नाम के शख्स का प्रेम प्रसंग चल रहा था उसी ने युवक को बुलाया जहां उसकी प्रेमिका की बहन और बहनोई ने पहले तो ताला मरांडी की जमकर पिटाई की और फिर बाद में उसे जबरन जहर खिलाकर मार दिया. फिलहाल घटना के आरोपी मौके से फरार हैं. ताला मरांडी ने सपने में भी यह नहीं सोचा था कि प्रेम करने की सजा उसे मौत के तौर पर मिलेगी. जी हां. मामला कटिहार का है. जहां पूर्णिया के रहने वाले ताला मरांडी नाम के युवक को एक शादीशुदा और दो बच्चों की मां वाली महिला से प्यार हो जाता है. बताया जा रहा है कि ताला से मिलने के बहाने उसकी प्रेमिका ने उसे कटिहार जिले के रौतारा थाना इलाके के धर्मगंज गांव बुलाया. ताला भी खुशी-खुशी कटिहार पहुंचा जहां वो अपनी बहन के घर टिका. बाद में उसकी प्रेमिका ने उसे अपने घर बुलाया लेकिन ताला की किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था. प्रेमिका के घर में आपत्तिजनक हालत में मिले ताला को उसकी प्रेमिका की बहन और बहनोई ने रंगे हाथों पकड़ लिया और लोगों को इस बात की जानकारी दी. लोगों के वहां पहुंचते ही ताला को एक पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई और जब बेदम हो चुके ताला ने पीने के लिए पानी मांगा तो उसकी प्रेमिका के बहनोई ने उसे पानी में जहर घोलकर उसे पिला दिया. घटना के बाद उसकी हत्या के आरोपी घर छोड़कर फरार हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट