सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-Mar-2022 01:27 PM
PATNA : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा जातिगत जनगणना का सवाल अल्पसूचित प्रश्नों के तहत सदन पटल पर आना था लेकिन पहले सवाल में मंत्री का जबाब लम्बा होने की वजह से वह सवाल सदन पटल पर नहीं पूछा जा सका. जिस वजह से राजद विरोध कर रहा था. विपक्ष के विरोध के वजह से विधानसभा की कार्यवाही 2 तक के लिए स्थगित हो गया. सदन स्थगित होने के बाद नीतीश कैबिनेट के मंत्री सहित सत्ता और विपक्ष के दर्जनों सदस्य सदन में बैठे रहे. इस दौरान विधानसभा में बेहद दिलचस्प बात छिड़ी और नज़ारा देखने को मिला.
दरअसल, सदन में मंत्री मुकेश सहनी भी थे. जैसे ही सदन स्थगित हुआ वेल में पहले से खड़े विपक्ष के विधायकों ने मुकेश सहनी को टोका. बीजेपी जिस तरह से सहनी के पार्टी VIP के तीन विधायकों का विलय बीजेपी में करा दिया उसके बाद सहनी अकेले पड़े हुए हैं और उनके मंत्री पद पर संकट मंडरा रहा है. इस बीच विपक्ष के सदस्यों ने चुटकी लेते हुए मुकेश सहनी से बोले कि क्या हुआ आपके साथ? आगे क्या कीजियेगा ? इस पर मुकेश सहनी ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे. उस के बाद रिचार्ज कूपन की चर्चा होने लगी.
सहनी को विपक्ष के सदस्यों ने कहा कि बीजेपी ने आपके साथ गलत किया है. आप मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दीजिएगा. भले ही आपको वह बर्खास्त कर दे तो आपको इसका लाभ मिलेगा. अब रिचार्ज कूपन की चिंता नहीं कीजिए. विपक्ष के विधायक ने कहा कि जेडीयू के तरफ से आपको रिचार्ज कर दिया जाएगा, कूपन की चिंता ना करें. इस पर JDU कोटे वाले मंत्री जी बोले कि क्या जी आपके साथ तो राजद वालों ने पीठ में छुरा मारा था बीजेपी ने तो आपके सीने में खंजर मार दिया.
सहनी सदन में मौजूद विधायकों के साथ हंसते हुए बात करते रहे. तक़रीबन 10 मिनट तक सहनी सदन में विधायकों से घिरे रहे. सहनी ने मौके की नज़ाकत और अपने प्रति मिलती हमदर्दी को देखते हुए अपनी पीड़ा भी बया कर दी. सहनी ने विपक्ष के तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप लोग मेरा कूपन रिचार्ज कर दीजिएगा, आप लोग साथ दीजिएगा. इसके बाद विपक्ष और पक्ष ने सहनी की दुखती रग को दबाते हुए कहा कि बस अपनी बात पर अड़े रहिये और खंजर से बच के रहे. फिर ठहाके लगे और सहनी अपनी उलझनों के साथ फाइल पकड़ कर सदन से बाहर निकल गए.