IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
02-Oct-2020 12:28 PM
DESK : कलर्स टीवी के सबसे हिट रिएलिटी शोज में से एक बिग बॉस का 14वां सीजन 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर काफी एक्साइटमेन्ट बना हुआ है. बिग बॉस की हम अगर पिछले सीजन की बात करें तो टीआरपी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे और शो को और मसालेदार बनाने के लिए मेकर्स अपनी पूरी कोशिश करते है. इस बार भी ऐसा देखने को मिलेगा.
खबर है कि इस बार टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की इकलौती जोड़ी होगी जो बतौर कपल इस साल घर के अंदर जाएंगे. दोनों को 40 दिन तक घर में टिके रहने के लिए पांच लाख का ऑफर मिला है. इस रियल लाइफ जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि अभी तक इस जोड़ी ने कोई बयान नहीं दिया है.
सूत्रों से पता चला है कि रुबीना को टीवी शो 'जग जननी मां वैष्णो देवीः कहानी माता रानी की' का ऑफर मिला था. इस शो के लिए उनका लुक टेस्ट तक पूरा हो चुका था, लेकिन फिर रुबीना को बिग बॉस 14 में अपने पति के साथ अंदर जाने का ऑफर मिला और उन्होंने ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया.

टीवी शो 'सास बिना सुसराल' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की शादी 21 जून को साल 2018 में अभिनव शुक्ला के साथ हुई थी. खबर यह भी थी छोटे परदे पर किन्नर बहू के नाम से फेमस हुई रुबीना और अभिनव शुक्ला एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे. अभिनव फिल्म अक्सर 2 में नजर आ चुके हैं. अभिनव को फोटोग्राफी का काफी शौक है. और यह कपल सोशल मीडिया साइट्स पर काफी एक्टिव है. रुबीना ने टीवी शो 'छोटी बहू' से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके अलावा वह 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह' में भी नजर आ चुकी हैं.