ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / आरसीपी सिंह पर भड़के नीतीश बोले: अरे छोड़िये उसको, उसका जवाब ललन सिंह...

आरसीपी सिंह पर भड़के नीतीश बोले: अरे छोड़िये उसको, उसका जवाब ललन सिंह अच्छे से देंगे

18-Aug-2022 06:14 PM

PATNA: नीतीश कुमार ने तीन दशक तक अपने सबसे खास रहे आरसीपी सिंह को जवाब देने के लिए अब ललन सिंह को लगाया है. आरसीपी सिंह ने आज नीतीश पर हमला बोला था. जवाब में नीतीश बोले-अरे छोड़िये उसको, उसका जवाब ललन सिंह अच्छे से देंगे. 


बता दें कि आज आरसीपी सिंह नालंदा स्थित अपने गांव से गोपालगंज के लिए निकले थे. इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जदयू का विलय राजद में करा दिया है. जेडीयू अब राजद की बी टीम बन गयी है. आरसीपी सिंह ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से राय मशवरा ले रहे हैं और उसके बाद ये तय करेंगे कि भाजपा में शामिल होना है या नहीं.


शाम में पत्रकारों ने नीतीश से आरसीपी सिंह के आरोपों को लेकर सवाल पूछा. जवाब में नीतीश बोले-अरे छोड़िये, कहां किसकी बात करते हैं. ऐसे लोगॆ को छोड़िये, उसका जवाब ललन सिंह अच्छे से देंगे. पार्टी का क्या हाल हो गया था ये देख ही रहे थे न आप लोग. 


नीतीश कुमार आज पटना मेट्रो रेल के भूमिगत कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि ये खुशी की बात है कि मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड काम भी शुरू हो रहा है. हमारा लक्ष्य है कि काम तेजी से हो. पटना में मेट्रो शुरू करने के लिए जो समयसीमा तय की गयी है उसके मुताबिक काम पूरा हो जाये. नीतीश ने कहा कि डिप्टी सीएम और नगर विकास मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव मेट्रो के काम की मॉनिटरिंग करेंगे.