ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

RCP ने तेजस्वी को बताया अपना फॉलोअर, बोले-अब हमारे सिंद्धांत पर राजनीति करने चले हैं

13-Mar-2020 12:50 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद आरसीपी सिंह ने तेजस्वी यादव को अपना फॉलोअर्स बताया है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब जेडीयू की नीतियों और सिद्धांत को फॉलो कर रहे हैं. राज्यसभा चुनाव में भूमिहार जाति से आने वाले अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर आरसीपी सिंह से जब सवाल किया गया तो उन्होंने यह बातें कही.


दरअसल अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले पर तेजस्वी यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी केवल एमवाई की राजनीति नहीं करती बल्कि ए टू जेड की सियासर तय करती है. तेजस्वी यादव की इसी बयान पर आरसीपी सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब आरजेडी एमवाई समीकरण की बात करती थी तब भी हम ए टू जेड की बात किया करते थे. हम किसी जाति विशेष की राजनीति नहीं करते. जेडीयू के कार्यकर्ताओं को कई बार प्रशिक्षण शिविर और बैठकों में हमने कहा है कि नीतीश कुमार का नेतृत्व ए टू जेड के लिए है और अब तेजस्वी दोहरा रहे हैं. तेजस्वी के इस रूप से पता चलता है कि वह जेडीयू के फॉलोअर हो गए हैं आरसीपी सिंह ने कहा कि हालांकि यह संभव नहीं है कि आरजेडी सभी को साथ लेकर चलने की राजनीति करें लेकिन फिर भी कम से कम बयानों से वह खुद को जेडीयू का फॉलोअर बन गए हैं.  

उधर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि आरजेडी चाहे जिसे भी राज्यसभा भेज दे लेकिन इससे उसके जनाधार में कोई इजाफा नहीं होने वाला है. आज सीपी सिंह ने बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर स्वस्थ्य परंपरा की शुरूआत की है. राज्यसभा सांसद ने कहा कि बिहार में सभी राजनीतिक दल अपनी क्षमता के हिसाब से ही उम्मीदवार देते हैं जो एक स्वस्थ्य परंपरा है.