ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट

RJD का ऑफर RCP ने किया रिजेक्ट, बोले.. JDU अपने नेता के दम पर है मजबूत

RJD का ऑफर RCP ने किया रिजेक्ट, बोले.. JDU अपने नेता के दम पर है मजबूत

03-Jan-2021 12:43 PM

PATNA : बिहार में सियासी दलों के बीच चल रही ऑफर पॉलिटिक्स के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. आरसीपी सिंह ने आरजेडी की तरफ से मिल रहे ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है. जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी पार्टी अपने नेता के दम पर है और हमें किसी की ऑफर की कोई जरूरत नहीं है. 

आरसीपी सिंह ने कहा कि हमलोग किसी के पास दरखास लेकर नहीं खड़े है. हमारी अपनी ताकत है. हम अपनी ताकत के बदौलत आगे रहेंगे. जेडीयू को आरजेडी की मदद की जरूरत नहीं है. आरसीपी सिंह ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस दौरान कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना महामारी में नीतीश कुमार ने बेहतर काम किया. बिहार की तुलना अमेरिका से करते हुए कहा कि हमारे व्यवस्था अमेरिका से भी बढ़िया है.  

बिहार में मुफ्त में लगेगा कोरोना का टीका

आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू के जो 7 निश्चय पार्ट 2 के घोषणा पत्र में कोरोना का टीका मुफ्त में देने की घोषणा पूरे बिहार के लोगों को जो कि गई है. उसे लेकर हमारी तैयारी है. कोरोना से लड़ने के लिए मुकम्मल व्यवस्था हमारी सरकार कर रही है. जिस से सभी को टीका लगे. वही, विपक्ष के सवाल पर की कोरोना का टीका भाजपा का है इस पर जबाब देते हुए कहा कि टीका किसी पार्टी का नहीं है. टीका लगाया जाता है रोग से लड़ने के लिए. इस में कोई कास्ट कोई धर्म से लेना देना नहीं होता. कोई भी टीका वैज्ञानिक जांच के बाद तैयार होता है. कोरोना पर राजनीतिक रोटी या पराठा नहीं सेंकना चाहिए.