ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / RCP सिंह ने नीतीश को मोनेटेड CM बताया, कहा..उनके मुवमेंट को कोई और...

RCP सिंह ने नीतीश को मोनेटेड CM बताया, कहा..उनके मुवमेंट को कोई और मॉनिटरिंग कर रहा है, ऐसी स्थिति में बिहार का क्या होगा?

14-Dec-2023 09:23 PM

By First Bihar

NALANDA: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोनेटेड सीएम बताया। पटना में आयोजित बिहार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर भाजपा नेता ने कहा कि आज दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन्वेस्टर्स मीटिंग में शामिल हुए लेकिन बिना संबोधित किये ही वहां से चले गये। इससे यह प्रतीत होता है कि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अब वो मोनेटेड सीएम हो गये हैं उनके मुवमेंट को कोई और मॉनिटरिंग कर रहा है। जब बिहार में सीएम ही इस स्थिति में हैं तो बिहार सरकार का क्या होगा?


24 दिसंबर को बनारस में प्रस्तावित जेडीयू की रैली के रद्द होने पर कहा कि इनके पास आदमी ही नहीं तो जगह कहां से मिलेगी। बिहार में ऐसा कौन जेडीयू का नेता इनके पास है जिसे यूपी में कोई जानता हो..बस रैली को रद्द करने का उन्हें बहाना मिल गया है। नीतीश कुमार क्या फिर से पलटी मारेंगे मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश बाबू एसेट रहेंगे तब ना कोई उनको अपने साथ लेगा। अब तो वो पार्टी के लिए ही लाइबिलिटी हो गये हैं। अब तो मीडिया में दो शब्द कहने के लिए भी वे उपलब्ध नहीं है। 


आरसीपी ने कहा कि उनकी तबीयत सही में ठीक नहीं है उनका इलाज होना चाहिए। उनके पार्टी के लोग क्या कर रहे हैं देख ही रहे हैं कोई उनको बनारस ले जाना चाहता है तो कोई झारखंड ले जाना चाहता है। बिहार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आई कंपनियों के साथ हुए एमयूओ पर आरसीपी ने कहा कि 2006-07 में 50 हजार करोड़ से ज्यादा के इंवेस्टमेंट के पर्पोजल आया हुआ था लेकिन कुछ हुआ क्या? कई सारे सुगर मील के लिए भी आए थे लेकिन एक भी सुगर मील भी नहीं लगा। बिहार में उद्योग के लिए माहौल और लीडरशिप की जरूरत है जो कि नहीं दिखती है। एमओयू साइन होने का मतलब यह कतई नहीं है कि बिहार में उद्योग लगेगा। 


उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए बेहतर माहौल होना चाहिए। जिसका बिहार में अभाव है। इसलिए उद्योग धंधे नहीं लग रहे हैं। बिहार जकड़ा हुआ है। कई तरह की परेशानी उद्योगपतियों को यहां होती है। अभी सिर्फ कागजी कार्रवाई हो रही है। बिहार के युवाओं को इसी बात का रोना है कि 33 साल से यहां बेरोजगारी का आलम है। आरसीपी सिंह ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के साथ पर्दे के पीछे जो लोग हैं उनमें कोई दम ही नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने नालंदा में यह बातें कही।