ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस

RCP सिंह ने कहा- हम 5 पार्टी एक साथ, महागठबंधन का नामोनिशान नहीं, तेजस्वी ने कांग्रेस को धकिया के निकाल दिया

19-Oct-2021 05:45 PM

PATNA : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में बिखराव देखने को मिल रहा है. उपचुनाव में अलग-अलग उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस और आरजेडी अलग-अलग छोर पर दिखाई दे रही है. वहीं दूसरी ओर एनडीए पूरी तरह एकजुट नजर आ आ रही है. जेडीयू नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार में एनडीए एकजुट है और जेडीयू के उम्मीदवार दोनों सीटों पर चुनाव जीतेंगे.


बिहार की कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीटों पर 30 अक्टूबर को विधानसभा उपचुनाव होने हैं. इसको लेकर सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. मंगलवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह भी कुशेश्वर स्थान पहुंचे और उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार की जाट का दावा किया.


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि राजद ने कांग्रेस को धकिया कर बाहर कर दिया है. अब महागठबंधन कहां है? एनडीए पूरी तरह से एकजुट है. जेडीयू, बीजेपी, वीआईपी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एकसाथ है. लिहाजा एनडीए के उम्मीदवारों की जीत एकदम पक्की है. 


आरसीपी सिंह ने कहा कि एनडीए बहुत मजबूत है. लोजपा का पशुपति पारस गुट एनडीए के साथ है. चिराग के नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जो लोग महागठबंधन के तहत साथ मिलकर लड़े थे. उनकी स्थिति इस बार खराब हो गई है. कांग्रेस को धकिया कर बाहर कर दिया गया है कि तुम साइड में रहो.