ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Home / news / RCP बोले.. ललन सिंह से मेरा रिश्ता हम ही जानते हैं, पार्टी में...

RCP बोले.. ललन सिंह से मेरा रिश्ता हम ही जानते हैं, पार्टी में केवल नीतीश ही हैं नेता

16-Aug-2021 05:39 PM

PATNA : पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज जेडीयू कार्यालय पहुंचने पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान में सवाल जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह से उनके रिश्ते को लेकर भी हुआ. जवाब में आरसीपी सिंह की तरफ से सीधा आया. 'ललन सिंह से मेरा रिश्ता हम ही जानते हैं.  विपक्ष के लोगों को इसके बारे में क्या मालूम होगा.' आरसीपी सिंह ने कहा कि जब ललन सिंह पटना आए थे तो 6 अगस्त को हमारे पार्टी के साथियों ने स्वागत किया था. उस दिन भी विपक्ष के लोगों के पेट में दर्द हो रहा था. आज जब हम आए हैं, तब भी विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है.


आरसीपी सिंह ने कहा कि 'पार्टी में केवल एक ही नेता है. जिनका नाम नीतीश कुमार है. नीतीश कुमार के लिए ही सभी लोग काम करते हैं. कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी है और आज जब मैं केंद्रीय मंत्री बन कर आया हूं. तो जेडीयू का हर कार्यकर्ता खुद को केंद्रीय मंत्री के तौर पर समझ रहा है. यही वजह है कि उनका जबरदस्त स्वागत किया गया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि पार्टी यूनाइटेड है. क्योंकि हमारे दल का नाम जनता दल यूनाइटेड है.'


आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि 'जेडीयू के कार्यकर्ता जमीन पर काम करते हैं. पिछले 11 सालों में संगठन के भीतर जैसे हमने काम किया, हमारी पार्टी बूथ स्तर तक पहुंच गई है. जो भी कार्यकर्ता आज आये हैं, उन्हें लगता है कि वे भी मंत्री बन गए हैं. कार्यकर्ता काफी उत्साह में हैं. मेरी पार्टी में सिर्फ नीतीश जी ही नेता हैं.'


आरसीपी ने आगे बताया कि 'एक बात समझिये कि आज केंद्र में भी एनडीए की सरकार है और बिहार में भी एनडीए की सरकार है. दोनों जगह एनडीए की सरकार होने के कारण बिहार को इसका फायदा मिलेगा. बिहार एक विकसित प्रदेश बनेगा. दोनों जगह हमारी सरकारें हैं. इसलिए बिहार विकसित होगा.'