ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / RCP सिंह की तबीयत रोड शो के दौरान बिगड़ी, खुली गाड़ी छोड़ बंद...

RCP सिंह की तबीयत रोड शो के दौरान बिगड़ी, खुली गाड़ी छोड़ बंद एसयूवी में बैठे

16-Aug-2021 04:23 PM

PATNA : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे आरसीपी सिंह को पटना एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक का सफर तय करने में तकरीबन 4 घंटे का वक्त लगा है. आरसीपी सिंह पिकअप वैन पर सवार होकर रोड शो में शामिल हो रहे थे लेकिन भीषण गर्मी के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई है. हाईकोर्ट के आगे जब उनका काफिला पड़ा तो आरसीपी सिंह को चक्कर आने लगा. गर्मी की वजह से आरसीपी सिंह की गाड़ी से नीचे उतर गए और अब वह बंद गाड़ी से जेडीयू ऑफिस पहुंचे हैं.


आरसीपी सिंह कई बार गर्मी की वजह से असहज दिख रहे थे. इस दौरान उनके बगल में मंत्री शीला मंडल और जयंत राज खड़े थे. अचानक आरसीपी सिंह नीचे उतरने लगे तो उनके पास खड़े नेताओं को लगा कि शायद आरसीपी बाबू की तबीयत ठीक नहीं है. आरसीपी सिंह की तबीयत से जब बिगड़ने लगी तो गाड़ी पर सवार सांसद महाबली सिंह समेत अन्य नेताओं ने पंखा हांकने लगे.


आपको बता दें कि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर आये हैं. आरसीपी के स्वागत को लेकर भव्य तैयारी की गई है. पटना एयरपोर्ट से लेकर वीरचंद पटेल स्थित जेडीयू के प्रदेश कार्यालय तक सड़क को पोस्टर और बैनर से ढक दिया गया है. आरसीपी सिंह लगभग साढ़े 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे और लगभग 4 चार घंटे के बाद वह पटना हाईकोर्ट से थोड़ा आगे इनकम टैक्स गोलंबर तक पहुंचे. इसके बाद काफिला थोड़ी तेजी से आगे बढ़ा और आरसीपी सिंह प्रदेश कार्यालय पहुंचे.