ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

आरसीपी पर बोले नीतीश..इतनी इज्जत और सम्मान दिये लेकिन बहुत गड़बड़ किया

 आरसीपी पर बोले नीतीश..इतनी इज्जत और सम्मान दिये लेकिन बहुत गड़बड़ किया

12-Aug-2022 04:51 PM

PATNA: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से आज खुलकर बातचीत की। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश ने बड़ा बयान दिया। 


पटना में आयोजित बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बहुत सारे अधिकार आरसीपी को दिये थे। उन्हें बहुत सम्मान दिया यहां तक की पार्टी का अध्यक्ष बनाया लेकिन पार्टी में रहते उन्होंने बहुत गड़बड़ किया। नीतीश ने कहा कि दल के हित में काम करना छोड़ दिया। देखें नहीं वो तो अपने आप ना छोड़ दिया। 


सीएम नीतीश ने कहा कि आरसीपी मेरे बारे में कुछ ना कुछ बोलता रहता है। हमारे दल से जुड़े लोगों को बड़ी तकलीफ हुई है। हमने आरसीपी सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया लेकिन वे उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरे। 


उन्होंने कहा कि आरसीपी अनाप सनाप बोला करता था। हर बात की जानकारी हमें मिल रही थी। आरसीपी आवास की बात कर रहे थे उन्हें नहीं मालूम की जो मंत्री, एमएलए और एमएलसी रहता है उसे ना घर मिलता है सांसद को घर मिलता है क्या? इतनी इज्जत और जिम्मेदारी दी गयी।