बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
06-Aug-2022 02:15 PM
PATNA : जेडीयू नेता आरसीपी सिंह पर संपत्ति अर्जित करने के आरोपों पर सियासत तेज हो गई है. इसी बीच पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टोलरेंस की नीति पर चलती है. ऐसी स्थिति में पार्टी और सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी आई है तो पार्टी का दायित्व बनता है कि संबंधित व्यक्ति से इसके बारे में पूछा जाए.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहते हुए आरसीपी सिंह ने जो संपत्ति अर्जित की है, उसके बारे में उनका क्या पक्ष है, पार्टी यह जानना चाहती है. जब तक उनकी तरफ से सफाई नहीं आती है, पार्टी अगला कदम के लिए इंतजार करेगी. कुशवाहा ने कहा कि जो जानकारी अभी मिली है यदि उनकी सफाई के बाद भी यही सचाई मालूम पड़ता है तो यह काफी आपतिजनक होगी. लेकिन पार्टी उनके पक्ष का इंतजार कर रही है और अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है.
मिडिया के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस स्तर से जांच कराने की जरूरत होगी, कराई जाएगी. सभी ने देखा है कि समय-समय पर देश की एजेंसियां संज्ञान लेती है. ऐसे में जब मिडिया में आरसीपी सिंह को लेकर चर्चा चल रही है तो उनपर एजेंसियों की भी नजर होगी. सभी एजेंसियां अपने स्तर से कार्रवाई करेगी. यदि पार्टी की बात करेंगे तो पार्टी अपने स्तर से करवाई करने में पीछे नहीं हटेगी. जहां तक होगा करवाई की जाएगी.
बता दें कि आरसीपी सिंह पर जेडीयू ने बड़ा आरोप लगाया है. जेडीयू का कहना है कि आरसीपी सिंह ने पार्टी में रहते हुए करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति अपने और अपने परिवार नाम कर दी. प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आरसीपी सिंह को लिखे गए पद में कहा गया है कि नालंदा जिले के दो जेडीयू नेताओं ने सबूतों के साथ उनके खिलाफ शिकायत की है. इसमें कहा गया कि आरसीपी सिंह ने उनके और उनके परिवार के नाम पर साल 2013 से 2022 के बीच अकूत अचल संपत्ति निबंधित कराई. इसमें कई तरह की अनियमितताएं नजर आ रही हैं.