ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

करप्शन के आरोप लगने पर RCP पर RJD का हमला, कहा.. रसूख का इस्तेमाल कर दोनों हाथों से उगाही की

06-Aug-2022 01:56 PM

PATNA : जेडीयू ने अपनी ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर पार्टी में रहते हुए अकुत संपत्ति अर्जीत करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नोटिस जारी कर आरसीपी से जवाब मांगा है। जेडीयू की इस नोटिस के बाज बिहार की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। इस मामले को लेकर आरजेडी आरसीपी सिंह पर हमलावर हो गई है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि आरसीपी सिंह अपने रसूख का इस्तेमाल कर दोनों हाथों से टैक्स की उगाही करते रहे हैं।


शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि आरजेडी लगातार इस बात को उठाते रही है कि आरसीपी सिंह ने अपने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए टैक्स के नाम पर दोनों हाथों से उगाही की है और आझ उनका कारनामा खुलकर सामने आ गया है। आरसीपी सिंह से उनकी ही पार्टी ने स्पष्टीकरण पूछा है। आरसीपी सिंह की पत्नी और बेटियों के नाम पर कई प्लॉट खरीदे गए। किस तरह से गिफ्ट लिया गया है और किस तरह से प्लॉटों की रजिस्ट्री हुई है यह सारी बातें सामने आ गई हैं।


उन्होंने कहा कि अपने रसूख का इस्तेमाल कर आरसीपी सिंह ने अकुत संपत्ति बनाई है। आरसीपी के साथ साथ उनके आसपास रहने वाले दो-तीन लोग जो उनको सहयोग कर रहे थे अगर उनकी संपत्ति की भी जांच की जाए तो बहुत चीजें खुलकर सामने आ जाएंगी। शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि अभी तो सिर्फ नालंदा की संपत्ति की जानकारी सामने आई है, अगर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी तो आरसीपी सिंह की और भी संपत्ति का पता चलेगा।


बता दें कि जेडीयू ने अपने ही कद्दावर नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर करप्शन का बडा आरोप लगा दिया है। कभी पार्टी के सर्वेसर्वा रहे आरसीपी सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस भेजा है। नोटिस में आरसीपी सिंह पर आरोग लगाया गया है कि उन्होंने पार्टी में रहते हुए पिछले 9 सालों में अपने परिवार के नाम पर 58 प्लॉट की रजिस्ट्री कराई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस में आरसीपी सिंह से पूछा है कि उन्होंने इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की।