ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / RCP के दिये भरोसे पर इंतजार करता रहा JDU, ललन सिंह बोले.. उम्मीदवारों...

RCP के दिये भरोसे पर इंतजार करता रहा JDU, ललन सिंह बोले.. उम्मीदवारों के एलान में इसीलिए हुई देरी

22-Jan-2022 01:51 PM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा के साथ साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कैंडिडेट लिस्ट जारी होने में देरी का ठीकरा आरसीपी सिंह के माथे पर फोड़ दिया. ललन सिंह ने यह भी कहा कि बीजेपी के साथ न होने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. अगर बीजेपी पहले बता देती कि वह गठबंधन के मूड में नहीं है तो हम और सीटों पर उतरते. अभी हम 51 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. अगर पहले क्लियर रहता तो 100 से भी ज्यादा सीटों पर लड़ते. 


ललन सिंह ने आज दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान यह खुलकर कहा कि आरसीपी सिंह की वजह से हमें उम्मीदवारों की सूची जारी करने में देरी हुई. आरसीपी सिंह लगातार भरोसा देते रहे कि बीजेपी से गठबंधन हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. केसी त्यागी लगातार गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से बात की, लेकिन बात नहीं बनी.  


ललन सिंह ने कहा कि भाजपा की तरफ से कल शाम तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया. बीजेपी के अध्यक्ष नड्डा जी ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यूपी में उनके दो सहयोगी हैं संजय सहनी की पार्टी और अपना दल. इसके बाद भी हमने कहा कि बीजेपी अगर हमसे समझौता करना चाहती है तो उनको कम से कम ये तो कहना पड़ेगा कि हमारी जेडीयू से बातचीत हो रही है, लेकिन उसका भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया. आरसीपी सिंह के कहने पर भी हमने दो तीन दिन इंतजार किया, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया. जिसके बाद जनता दल यूनाइटेड ने 26 विधानसभा सीटों की पहली सूची जारी कर दी है.'


बता दें कि जनता दल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज दिल्ली में 26 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इसके साथ ही यह तय हो गया है कि यूपी में बिहार का एनडीए गठबंधन नहीं चल पाएगा. 


news image


यूपी में बीजेपी से गठबंधन के लिए जेडीयू की तरफ से 27 सीटें मांगी जा रही थी, वहीं जेडीयू की एक शर्त ये भी थी कि अनुप्रिया पटेल की अपना दल से भले एक सीट भारतीय जनता पार्टी जेडीयू को ज्यादा दे तभी गठबंधन होगा, लेकिन आखिर में सीटों पर बात नहीं बनी और यूपी में दोनों की राहें अलग हो गई.