ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / RCP देंगे JDU नेताओं को ट्रेनिंग, नीतीश कुमार राजगीर प्रशिक्षण शिविर में शामिल...

RCP देंगे JDU नेताओं को ट्रेनिंग, नीतीश कुमार राजगीर प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं होंगे

20-Jan-2020 12:27 PM

PATNA : आगामी 22 और 23 जनवरी को राजगीर में आयोजित होने वाले जेडीयू के प्रशिक्षण शिविर से नीतीश कुमार ने दूरी बना ली है। नीतीश कुमार प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं होंगे। पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव के पहले ट्रेनिंग देंगे। आरसीपी सिंह के अलावा पार्टी के सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी भी प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे। 


जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण प्रशिक्षण शिविर में नहीं शामिल होंगे। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी प्रशिक्षण शिविर में मौजूद नहीं रहेंगे। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को नीतीश कुमार पटना में सभी जिलाध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों के साथ एक बैठक करेंगे. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होगी। 


22 और 23 जनवरी को राजगीर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा मास्टर ट्रेनरों तो आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षित किया जाएगा। यह मास्टर ट्रेनर राज्यभर में है जाकर जेडीयू के दूसरे कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्रशिक्षित करेंगे।