बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
06-Jul-2021 11:51 AM
PATNA : केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की अटकलों के बीच जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। आरसीपी सिंह आज सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल जारी है। लेकिन इसी बीच आरसीपी के दिल्ली जाते ही उपेंद्र कुशवाहा एक्शन में आ गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा अब बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं। 10 जुलाई से कुशवाहा की यात्रा शुरू होगी। कुशवाहा सभी जिलों का दौरा करेंगे उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है।
बिहार इन दिनों कोरोना और बाढ़ की समस्याओं से जूझ रहा है। कोरोना पर काबू पाने के लिए पूरे राज्य में वैक्सीनेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत की गयी। जिसके तहत 6 महीने में 6 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है।
वही उत्तर बिहार समेत नेपाल से सटे इलाके बाढ़ प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में बाढ़ से लोग काफी परेशान हैं। इसे लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उपेंद्र कुशवाहा 10 जुलाई से बिहार के दौरे पर निकलेंगे। यात्रा की शुरुआत वे पश्चिम चंपारण से करेंगे। इस दौरान आमलोगों तक राहत पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भुमिका सुनिश्चित करेंगे।
इस बात की जानकारी उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होनें बताया कि पार्टी की तरफ से जिलावार दौरे सहित प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है। 10 जुलाई से पश्चिम चंपारण जिले से इसकी शुरुआत की जाएगी। इस दौरान कोराना, बाढ़ सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे आमजनों को राहत पहुंचाने साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भुमिका सुनिश्चित करेंगे।
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर यह लिखा है कि "जेडीयू द्वारा प्रदेशभर में मेरा जिलावार दौरा एवं प्रवास का कार्यक्रम लगाया गया है। तदनुसार मैं 10 जुलाई 21 से पश्चिम चंपारण से यात्रा प्रारंभ करुंगा। इस दौरान कोराना, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे आमजनों को राहत पहुंचाने हेतु मा. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में चलायी जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भुमिका सुनिश्चित करने पर भी विमर्श होगा"