ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / RCP बाबू ने समर्थकों को झुनझुना थमाया: पार्टी से आउट हुए नेता को...

RCP बाबू ने समर्थकों को झुनझुना थमाया: पार्टी से आउट हुए नेता को मंत्रालय की समिति में एडजस्ट किया, एक नेत्री को लेकर मजेदार चर्चा

11-Oct-2021 09:03 PM

PATNA: RCP सिंह के इस्पात मंत्रालय में आज हिन्दी सलाहकार समिति का गठन कर दिया गया। 12 सदस्यों वाली इस समिति में मंत्रालय को 4 लोगों को नियुक्त करने का अधिकार था। आरसीपी सिंह ने चार में एक अपने राज्यमंत्री के कोटे में छोड़ा, बाकी तीन पर अपने लोगों की नियुक्ति कर दी। आरसीपी सिंह से वफादारी के लिए जेडीयू से आउट कर दिये गये नेता को इस्पात मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में जगह दी गयी है। लेकिन सबसे दिलचस्प है दिल्ली की एक नेत्री का नाम पार्टी के अंदर औऱ बाहर उनके नाम को लेकर मजेदार चर्चा हो रही है।


आरसीपी सिंह का एडजस्टमेंट

आरसीपी सिंह केंद्र सरकार में इस्पात मंत्री हैं। आज इस विभाग में हिन्दी सलाहकार समिति का गठन किया गया। कुल 12 सलाहकार बनाये गये हैं जिनमें से 6 सांसद हैं और संसद से नॉमिनेट किये गये हैं। इस्पात मंत्रालय को चार सदस्यों के मनोनयन का अधिकार मिला। आरसीपी सिंह ने एक पद अपने राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के लिए छोड़ा। कुलस्ते ने अपने संसदीय क्षेत्र मण्डल के एक व्यक्ति को मनोनीत करा दिया।


लेकिन दिलचस्प बात रही आरसीपी सिंह के कोटे से नियुक्ति हुई। आरसीपी सिंह ने बिहार के डॉ.अमरदीप को इस्पात मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है। ये वही अमरदीप हैं जो आरसीपी सिंह के हार्डकोर समर्थक माने जाते रहे हैं। आऱसीपी सिंह जब तक पार्टी में पावर में थे तब तक अमरदीप जेडीयू आईटी सेल के अध्यक्ष थे। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अमरदीप का राज चलता था।


आरसीपी सिंह जब पार्टी में अधिकार विहीन हुए तो अमरदीप को मजबूरन पद छोड़ना पड़ा। वे पार्टी से एक तरीके से आउट कर दिये गये। अब उन्हें लॉलीपॉप दिया गया है। वे इस्पात मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बना दिये गये हैं। वैसे आरसीपी सिंह ने बिहार जेडीयू के एक औऱ नेता डॉ रामवचन राय को भी हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है।


डॉ रिंकू रानी पर मजेदार चर्चा

इस्पात मंत्रालय के हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्यों की सूची आज सामने आयी है. इसमें मंत्रालय द्वारा बनाये गये 4 सदस्यों में से डॉ.रिंकू रानी का भी नाम है। पार्टी के अंदर डॉ रिंकू रानी के नाम पर कई तरह की चर्चायें हो रही हैं. जेडीयू के एक नेता ने कहा कि रिंकू रानी का ना तो पार्टी और ना ही हिन्दी के लिए कोई योगदान लोगों को पता है।


हां इतना जरूर पता है कि आरसीपी बाबू दिल्ली में रहते हैं तो उनका खाना डॉ रिंकू रानी के घर से ही बनकर आता है. जेडीयू के कई नेता इस पर चटकारे ले रहे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार इसकी पुष्टि नहीं करता। हमने आरसीपी सिंह और उनके स्टाफ से इस बाबत जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।