ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश

होटल में पंखे से लटकती मिली RBI के GM की लाश, सकते में पुलिस

26-Oct-2019 02:22 PM

DESK : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर की लाश ओडिशा के जाजपुर के एक होटल में छत के पंखे से लटकती हुई मिली है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. 


बताया जाता है कि गुवाहाटी में आरबीआई के जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत आशीष रंजन ओडिशा के जाजपुर के नरहरिपुर के रहने वाले थे. वे 24 अक्टूबर को अपनी मां से मिलने गुवाहाटी से अपने गांव आए थे. इसके बाद वे अपनी पत्नी और बेटे से मिलने भुवनेश्वर गए, जहां उनकी पत्नी एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं और बेटा प्लस टू स्कूल में पढ़ता है. 


पत्नी और बेटे से मिलने के बाद वे वापस जाजपुर लौट आए और एक होटल में रुक गए. शुक्रवार को कमरे का दरवाजा नहीं खुलता देख होटल के कर्मीयों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो आशीष रंजन का शव होटल के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला. जिसके बाद पुलिस आत्महत्या के कारणों में जुट गई है.