ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार

राबड़ी ने मांगा मंगल पांडेय का इस्तीफा, दर्जनों लोगों को बना दिया अंधा

02-Dec-2021 12:44 PM

PATNA : बिहार के मुजफ्फपुर में एक निजी अस्पताल में बीते 22 नवंबर को आयोजित मोतियाबिंद आपरेशन शिविर आपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण 65 मरीजों की हालत बिगड़ गई. जिसको लेकर आज बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का चौथे दिन सदन के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार से मांग करते हुए पीड़ितो के लिए आवाज उठाई.


राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए मुजफ्फरपुर मामले पर बोलीं कि पीड़ितो के लिए 25 लाख मुआवजा और साथ ही स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें. और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी दें. साथ ही मंत्री जीवेश मिश्रा की गाड़ी रोकने को लेकर राबड़ी ने कहा जन प्रतिनिधि की कोई इज्जत नहीं. सरकार के अधिकारी विधायक और मंत्री को वैल्यू नही देते. जान बूझकर सरकार बेइज्जती कराती है. अधिकरियों को खुला छूट दे रखा है.


बता दें मुजफ्फपुर में एक निजी अस्पताल में 65 लोगों का आपरेशन किया गया था. जहां अब तक उनमें संक्रमण के कारण 15 लोगों की आंखें निकालनी पड़ी हैं. जबकि, तीन अन्‍य मरीजों की आंखें आज निकाली जाएगी. कई अन्‍य की हालत भी गंभीर बनी हुई है. इस मामले से बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कम्‍प मच गया है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की हाई लेवल जांच के बीच अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी दखल दी है. आयोग ने नोटिस जारी कर मुख्‍य सचिव से घटना की पूरी जानकारी तलब किया है. घटना की जांच के लिए पटना से स्वास्थ्य विभाग की एक हाई लेवल टीम भी आज मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. देखने वाली बात होगी की क्या सरकार इन मांगों को लेकर क्या करती है.