Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम
18-Nov-2023 03:35 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नारायणपुर गुमटी के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ब्रेक लगते ही मिथिला एक्सप्रेस के पिछले बोगी के पहिये से चिंगारी निकलने के बाद धुंआ फैलने लगा। धुंए को देख यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। ट्रेन को तुरंत नारायणपुर गुमटी के पास रोका गया। इस दौरान ट्रेन बाल- बाल जलने से बचीं। ट्रेन के पहिये से निकल रहे धुएं को देख यात्री हैरान रह गये।
रेल प्रशासन ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पहिये से धुआं निकलने की घटना के बाद रेल प्रशासन एलर्ट हो गया। रेलवे कर्मियों ने पहिये से निकल रहे धुएं को बुझाया और पहिये में आ रही समस्या को दूर किया। जिसके बाद ट्रेन को हावड़ा के लिए प्रस्थान किया गया।
बता दें यह ट्रेन रक्सौल से हावड़ा के लिए चलती है। मुजफ्फरपुर पहुंचते ही इसके एक बोगी के पहिये से चिंगारी निकलने लगी जिसके बाद चारों ओर धूंआ फैल गया। नारायणपुर गुमटी के पहले ट्रेन के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया था जिसके बाद ट्रेन के पिछले पहिये से चिंगारी निकलने के बाद तेजी से धुआं निकलने लगा। जिससे यात्री काफी डर गये। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।