ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी ऑफिस, अपर सचिव ने जारी किया आदेश;जानिए...

रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी ऑफिस, अपर सचिव ने जारी किया आदेश;जानिए क्या है पूरा मामला

14-Oct-2023 11:37 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के सभी सरकारी कार्यालय शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे। बिहार सरकार ने साप्ताहिक छुट्टियां रद्द कर दी है। इसको लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। इसको लेकर सरकार के अपर सचिव के तरफ से आदेश जारी किया गया है। इसके पीछे की वजह बिहार सरकार प्रमोशन मे रिजर्वेशन को तत्काल प्रभाव से लागू करने का जो निर्णय लिया है वो बताया जा रहा है। 


दरअसल, बिहार सरकार के अपर सचिव के तरफ से जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि - राज्य के प्रशासनिक हित में  प्रमोशन में रिजर्वेशन को लेकर जो योजना बनाई गई है उसके कार्यों के निष्पादन हेतु विभागीय आदेश के अनुसार 03,04, 08,09,12, 14 15, 16, 17, 24 एवं 27 तारीख की के सभी सरकारी दफ्तर सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे। इसमें कहा गया है कि दिनांक 14 अक्टूबर यानी शनिवार एवं 15 अक्टूबर  रविवार को भी के सभी कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।


वहीं, कार्यालय खोले जाने के आदेश के बाद माना जा रहा है कि - अगले सप्ताह के दूसरे दिन से प्रमोशन की नोटिफिकेशन जारी होना शुरु हो जाएगा। इससे पहले मुख्य सचिव ने सभी विभाग रिक्तियों की लिस्ट जल्द से जल्द तैयार करने का आदेश जारी किया था।  कैबिनेट के फैसले के बाद बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी ने सभी विभाग के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग की है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि-  14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को राज्य के सभी कार्यालय खुले रहेंगे। यानी की जिला स्तर तक के कार्यालय शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे। 


उधर, नीतीश कैबिनेट ने शुक्रवार को सरकारी सेवक को प्रमोशन देने का रास्ता साफ किया है। पिछले सात साल से यह अटका हुआ था। कैबिनेट ने एस सी एसटी को कोटे के अंदर कोटा दी है। सुप्रीम कोर्ट मे मामला होने की वजह से पहले तो 17 फीसदी सीटों को फ्रीज किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए 16 फीसदी और अनुसूचित जनजाति के लिए 1 फीसदी का आरक्षण को प्रीज किया है। यहीं नहीं इसके बाद 83 फीसदी सीटों मे भी 17 प्रतिशत सीटों को एस सी एस टी के लिए रिजर्व रखें गए हैं।