ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

कश्मीर पर दिए चिदंबरम के बयान पर भड़के रविशंकर प्रसाद, कहा- भड़काऊ है कांग्रेस नेता का बयान

12-Aug-2019 06:07 PM

By 9

PATNA: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के कश्मीर को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है. रविशंकर प्रसाद ने पी चिदंबरम के बयान को भड़काऊ बताया है और कहा कि वो उनकी इस बयान की निंदा करते हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि धारा 370 की आड़ लेकर राज्य में रह रहे कई समुदायों के लोगों के साथ नाइंसाफी की जा रही थी और उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा था. उन्होंने इस धारा के आधार पर लड़कियों के साथ हो रही भेदभाव को लेकर भी चिदंबरम पर निशाना साधा. बता दें कि कांग्रेस नेता पी चिंदबरम ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता ने एक जनसभा के दौरान कहा कि अगर जम्मू कश्मीर हिंदू बहुल आबादी वाला राज्य होता तो प्रदेश से धारा 370 को नहीं हटाया जाती. कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं कांग्रेस के ही एक और नेता मणिशंकर अय्यर ने कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से कर दी.