ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : मच्छर कॉइल से लगी आग, पटना में घर के अंदर महिला की जलकर मौत; मातम का माहौल Road Safety India : एक गलती और DL रद्द! अब चालान नहीं, नंबर कटते ही सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस Bihar news : बिहार में ददर्नाक सड़क हादसा : राशन लेकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक Bihar News: सुबह की भागदौड़ खत्म? बिहार में शुरू हुई ‘पेंडुलम सेवा’, अब समय पर पहुंचेंगे छात्र और नौकरीपेशा लोग Train Accident : बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, बाल -बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस; महज 10 दिन में टूटा नई रेललाइन का ट्रैक BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की, 6 मार्च तक आपत्ति का मौका; अब मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख पर टिकी नजर Bihar Education Department : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद क्वारन्टाइन में, पटना साहिब का दौरा रद्द किया

04-Aug-2020 04:21 PM

PATNA : केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद होम क्वारन्टाइन में चले गए हैं. रविशंकर प्रसाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्वारन्टाइन में चल रहे हैं। उन्होंने पटना साहिब का अपना दौरा रद्द कर दिया है। दरअसल रविशंकर प्रसाद 1 अगस्त की शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया था लेकिन अगले ही दिन अमित शाह संक्रमित पाए गए।


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह 6 और 7 अगस्त को दो-तीन दिनों के लिए पटना आने वाले थे और पी.एम.सी.एच. और एन.एम.सी.एच. समेत कोरोना की व्यवस्था का समीक्षा करने का विचार था लेकिन प्रोटोकाॅल के मजबूरी के कारण उनका अभी आना नही हो पा रहा है।रविशंकर ने कहा कि पटना के कोरोना से संबंधित सुरक्षा और तैयारियों के लिए वे स्वास्थ्य मंत्री और संबंधित पदाधिकारियों से नियमित सम्पर्क में है साथ ही अस्पताल की व्यवस्था और चुस्त-दुरूस्त करने एवं अधिक से अधिक टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाई जाए, इसके लिए वे प्रयास करते रहेंगें।


उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ ही अपने क्षेत्र की जनता से विनम्र आग्रह किया कि उपरोक्त अनिवार्यता के कारण अभी पूरी इच्छा के बावजूद वे पटना नही आ पा रहे है, जिसका उन्हें बहुत दुःख है। प्रसाद ने कहा कि पटना साहिब की जनता का आर्शीवाद और शुभकामना उनके साथ है, ऐसा उनका विश्वास है। 15 अगस्त के बाद वे पटना अवश्य आयेंगें।