अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Nov-2020 09:16 AM
DESK : BJP ने जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों के गुपकर घोषणापत्र गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने को लेकर इसे गुप्तचर गठबंधन करार दिया है. बीजेपी ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि इसका साफ-साफ मतलब है किअनुच्छेद 370 बहाल करना है जो पाकिस्तान चाहता है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रस गुपकर घोषणापत्र गठबंधन में शामिल नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती के ‘भारत विरोधी बयानों’ के बारे में अपना रुख स्पष्ट करे.
उन्होंने पूछा कि ‘‘सोनिया जी और राहुल गांधी, साफ-साफ बताइए कि क्या कांग्रेस अनुच्छेद 370 को बहाल करने के पक्ष में है? क्या कांग्रेस चाहती है संसद ने जो जम्मू कश्मीर के लोगों के हित में कानून बनाए हैं उससे वहां के लोग वंचित रहे? फारुक और महबूबा के बयान जबरदस्त देश विरोधी बातें हैं. कांग्रेस को जवाब देना होगा. हम छोड़ने वाले नहीं हैं. पूरे देश में यह सवाल आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप गुपकर घोषणापत्र के उद्देश्य के साथ हैं? आप अनुच्छेद 370 वापस लाना चाहते हैं? कांग्रेस से हम जवाब की अपेक्षा करते हैं.’’