ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / रवि किशन ने बिहार-यूपी के CM को पत्र लिखकर कड़े कानून बनाने की...

रवि किशन ने बिहार-यूपी के CM को पत्र लिखकर कड़े कानून बनाने की मांग की, कहा- भोजपुरी फिल्म और गानों के स्तर में काफी गिरावट आई है

14-Jun-2021 03:14 PM

DESK:  फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों और गानों के जरिये समाज में फैलायी जा रही अश्लीलता पर रोक लगाए जाने की मांग की है। इसे लेकर रवि किशन ने उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी पत्र लिखकर कड़े कानून बनाए जाने की मांग की है।





गोरखपुर के सांसद और एक्टर रवि किशन ने कहा कि कुछ दशकों में भोजपुरी फिल्म और विशेषकर उसके गानों के स्तर में काफी गिरावट आई है। पूर्व में बन चुकीं ऐसी फिल्मों और अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगायी जानी चाहिए।


भोजपुरी फिल्म जगत में रवि किशन पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से जुड़े हैं। सांसद बनने के बाद भोजपुरी के उत्थान के लिए वे प्रयासरत हैं। लोकसभा में रवि किशन ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान दिलाने के लिए एक गैर-सरकारी सदस्य का विधेयक संसद में पेश किया।


रवि किशन ने अपने पत्र में लिखा कि भोजपुरी भाषा में अनेक फिल्में बनी हैं लेकिन पिछले कुछ दशकों में भोजपुरी फिल्म और विशेषकर उसके गानों के स्तर में काफी गिरावट आई है। आज के भोजपुरी फिल्म और गाने अश्लीलता का पर्याय बन गए हैं। इससे युवा पीढ़ी के कोमल मन-मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए भोजपुरी फिल्म और गानों की अश्लीलता पर लगाम लगाने की जरूरत है।