Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
13-Oct-2024 09:43 AM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के पूर्णिया जिले में सांसद पप्पू यादव रावण दहन के दौरान बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि सांसद की आंख में चिंगारी चली गई। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मरंगा पहुंचे थे और यहां दशहरा पर्व को लेकर रावण वध का आयोजन किया गया था। मरंगा में 55 फीट ऊंचा रावण बनाया गया था। जैसे ही सांसद पप्पू यादव ने रावण के पुतले में आग लगाई। इसी दौरान अचानक से यह हादसा हुआ। अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक सांसद पप्वू यादव रावण के पुतले को आग लगा रहे हैं। इसी दौरान अचानक चिंगारी उनके चेहरे पर आ जाती है। पप्पू यादव अचानक हुए इस हादसे से खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। वहां मौजूद अन्य लोग भी सांसद के आखं में चिंगारी जाने के बाद जल्द ही तत्पर होकर सांसद को बचाते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद पप्पू यादव की दाहिनी आंख में बारूद चला गया था।
वहीं, वहां मौजूद लोगों ने सांसद को बारूद से बचाया और बड़ी अनहोनी को टाल दिया। रावण वध के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज राम हैं कहां। राम और कृष्ण समाप्त हो चुके हैं। 90 फीसदी लोग रावण हैं। इसलिए जरुरत है अपने अंदर के रावण को दहन करने की ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
इधर, इस घटना के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज जरूरत है अपने अंदर के रावण को मारने की. रावण वध में कुछ रावण जैसे नेता ही तीर चला कर रावण का वध करते हैं। यह कैसा रावण वध है.आगे उन्होंने कहा कि आज राम है कहां राम और कृष्ण तो समाप्त हो चुके है। 90% लोग रावण है। इसलिए जरूरत है अपने अंदर के रावण को दहन करने की. तभी स्वस्थ समाज का निर्माण हो पाएगा।