मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Apr-2023 04:06 PM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार के कटिहार जिला स्थित एक इलाके का नाम रातों-रात बदल दिया गया जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। लोगों ने पुलिस से इस बात की शिकायत की जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में लगे नेम प्लेट को हटवाया।
मुहल्ले का नाम बदलने का मामला कटिहार के वार्ड संख्या 19 स्थित सलामत नगर का है। जहां के लोग इस इलाकों को सलामत नगर के रूप में ही जानते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने रातों-रात इस इलाके का नाम हाफिज नगर रख दिया। सलामत नगर इलाके में जगह-जगह हाफिज नगर लिखा बैनर और पोस्टर लगाया गया। इस पोस्टर पर यह लिखा गया है कि मरहुम हाजी अब्दूल हफीज कुरैसी के याद में हफीज नगर।
इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने मौके पर खुद मौजूद होकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में तमाम बैनर और पोस्टर को जिसमें हाफिज नगर लिखा हुआ था उसे हटवाया गया। स्थानीय वार्ड कमिश्नर लाडला खान की मौजूदगी में मोहल्ले वालों की बैठक की गई। जिसमें शांति और सौहार्द वातावरण बनाए रखने की अपील की गयी। फिलहाल वहां अभी स्थिति सामान्य है।