ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / रथ पर सवार होकर जन विश्वास रैली में पहुंचे लालू-तेजस्वी, NDA के खिलाफ...

रथ पर सवार होकर जन विश्वास रैली में पहुंचे लालू-तेजस्वी, NDA के खिलाफ गांधी मैदान से भरेंगे हुंकार

03-Mar-2024 12:40 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में आयोजित महागठबंधन की जन विश्वास रैली को संबोधित करने के लिए लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के साथ साथ पूर्व सीएम राबड़ी देवी और मीसा भारती रथ पर सवार होकर गांधी मैदान पहुंच गए हैं। जहां थोड़ी देर बाद वे एनडीए और बीजेपी के खिलाफ हुंकार भरेंगे। रैली में बिहार-झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से पहुंचे समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा है।


दरअसल, बिहार की सत्ता से हटने के बाद विपक्ष की भूमिका में आए महागठबंधन की यह रैली लोकसभा चुनाव को देखते हुए अहम मानी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि महागठबंधन की इस जनविश्वास रैली में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई (माले), सीपीआई और सीपीएम के प्रमुख नेता शामिल होंगे और बीजेपी के साथ साथ एनडीए के खिलाफ चुनावी बिगूस फूंगेंगे।


रैली में कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के रैली में शामिल होने की बात कही जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी ग्वालियर से उड़ान भर चुके हैं और किसी भी वक्त पटना लैंड कर जाएंगे वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रैली में शामिल होंगे या नहीं इसपर संशय है। 


वहीं  भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, माकपा के नेता सीताराम येचुरी और भाकपा के डी. राजा के भी रैली में शामिल होने की संभावना है। नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ अलग होने के बाद, यह बिहार में उसकी पहली रैली है। रैली में शामिल होने के लिए बिहार के अलावा दूसरे राज्यों के नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पटना पहुंचे हैं। गांधी मैदान में बने मंच से  विपक्षी दल बिहार में चुनावी बिगूल फुंकेंगे।