ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार हाईवा से टकराई बाइक, बाप-बेटे ने मौके...

रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार हाईवा से टकराई बाइक, बाप-बेटे ने मौके पर तोड़ा दम

30-Jun-2024 09:14 AM

By First Bihar

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है।जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 


जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर ऐसा कोई भी दिन नहीं होता जिस दिन सड़क दुर्घटना ना हो। फोर लेन नहीं बनने के कारण यहां आए दिन हादसा होते रहता है।ऐसे में ताजा मामला जिले के रिसियप थाना क्षेत्र के दोमुहान के पास का है।


यहां रिसियप थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे बाइक सवार पिता पुत्र की हाईवा ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के सुनील प्रजापति और उनके पुत्र सुशील कुमार के रूप में की गई है।


वहीं घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुनील अपने पुत्र सुशील के साथ घर से औरंगाबाद के लिए निकले थे। औरंगाबाद में पुत्र को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था। सम्मान लेने के बाद दोनों बाप-बेटे बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।


उधर, इस घटना को लेकर रिसियप थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।