ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था दारोगा, ग्रामीणों ने...

रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था दारोगा, ग्रामीणों ने पकड़कर खूब पीटा, वीडियो वायरल

21-Jul-2021 09:46 AM

DESK : शादीशुदा प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद गांववालों द्वारा दारोगा की पिटाई करने का मामला सामने आया है. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. 


घटना झारखंड के पतरातु थाना क्षेत्र के ग्राम जयनगर की है. मिली जानकारी के अनुसार, दारोगा अपनी कार से प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. तभी महिला का देवर रात में शौच के लिए बाहर निकला और उसने अपने भाई के कमरे से किसी अनजान शख्स की आवाज सुनी. उसने कमरे में झांका तो देखा कि उसकी भाभी किसी दूसरे मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है. उसने तुरंत ही शोर मचा दिया और लोगों की भीड़ जमा हो गई. फिर सबने मिलकर दारोगा की धुनाई कर दी. 


बताया जा रहा है कि महिला का पति एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है, वह नाइट ड्यूटी पर गया था. इस घटना की सूचना पतरातू थाने को दी गई फिर पुलिस मौके पर पहुंची और दारोगा को अपने साथ लेकर चली गई. प्रेमी दारोगा सतेंद्र पाल धनबाद जिले में तैनात है और इस मामले पर प्रेमिका का कहना है कि दारोगा से उसकी दोस्ती शादी से पहले से है. 


महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले की जांच की जा रही है. एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों बालिग हैं, दारोगा के खिलाफ प्रेमिका ने कोई बयान नहीं दिया है. बल्कि वो इसे अपने ससुराल वालों की साजिश बता रही है. वहीं इस मामले पर महिला के पति का कहना है कि उसकी शादी पिठौरिया थाना क्षेत्र के बाढू में साल 2014 में हुई थी. महिला अपने पति और ससुराल वालों को जान से मरवाने की धमकी भी कई दे चुकी है. महिला का एक पांच साल का बेटा भी है. आरोप है कि महिला और दारोगा सत्येंद्र के बीच बीते कई सालों से प्रेम संबंध है.