गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
14-Sep-2022 11:11 AM
PATNA : बिहार में जन सुराज अभियान पर निकले प्रशांत किशोर अपनी राजनीतिक राह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. एक तरफ प्रशांत किशोर नीतीश कुमार को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ रात के अंधेरे में मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात भी हो रही है. सूत्रों के हवाले से जो नई और ताजा खबर सामने आई है उसके मुताबिक प्रशांत किशोर ने मंगलवार की रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. मुख्यमंत्री आवास पर प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान जेडीयू के पुराने नेता पवन वर्मा भी मौजूद थे.
आपको बता दें कि 2 दिन पहले पवन वर्मा अचानक से सक्रिय हुए थे. पवन वर्मा पटना पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पवन वर्मा ने कहा था कि वह बीजेपी से अलग महागठबंधन के साथ आने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने गए थे. वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार से हमारे मतभेद केवल बीजेपी के साथ जाने को लेकर थे. वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता रहे हैं और इस लिहाज से उनकी मुलाकात में कुछ नया नहीं है.