पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
18-Jul-2021 09:31 PM
PATNA: सवर्ण आयोग के गठन और आरक्षण को लेकर राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने आंदोलन का मन बना लिया है। अब पार्टी के तमाम इकाइयों और प्रकोष्ठों का पुनर्गठन कर जनता के बीच पार्टी जाएगी। इसका ऐलान आज पटन में किया गया। राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला पदाधिकारियों की बैठक के बाद इसका ऐलान किया।
राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि देश के सवर्ण आज उपेक्षा का शिकार है। सवर्णों को भी उनका मौलिक अधिकार और आरक्षण मिलना ही चाहिए। इसके लिए हम शीघ्र आंदोलन करेंगे और सरकार को सवर्णों की शक्ति का परिचय कराएंगे। इसके लिए पार्टी के तमाम इकाइयों व प्रकोष्ठों का पुनर्गठन कर जनता के बीच जाएगी और जनता को अपने विचारधारा से अवगत कराएगी।
बैठक का मुख्य उद्धेश्य पूर्व में भंग किए गए पार्टी के तमाम इकाइयों तथा उनके प्रकोष्ठ का पुनर्गठन था। विगत 6 महीनों से कोरोना की दूसरी लहर की विभीषिका कारण पार्टी की गतिवि धि धीमी पर गई थी। फिलहाल राज्य सरकार ने न्यूनतम शर्तों के साथ लॉकडाउन खोलने का निर्णय लिया है।
अब पार्टी के तमाम इकाइयाँ तथा उनके प्रकोष्ठ का पुनर्गठन का जनता के बीच जाएगी और उन्हें पार्टी के विचारधारा से अवगत कराएगी। साथ ही जिंदगी जीने को संघर्ष कर रहे बिहार के लोगों को राष्ट्रीय जन जन पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उन्हें सम्मान के साथ बिहार में ही रोजगार मुहैया कराने की योजना पर काम करेगी।
पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए आशुतोष कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अब वे संघर्ष करने के लिए कमर कस लें। सवर्ण आयोग का गठन तथा उसे संवैधानिक दर्जा की मांग को लेकर जल्द ही आशुतोष कुमार प्रदेश के सभी 38 जिलों में पद यात्रा पर निकलेंगे।
इस मौके पर नव गठित राष्ट्रीय समिति के पदाधिकारियों का नाम की घोषणा भी की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के अलावा चार उपाध्यक्ष 5 महासचिव 5 सचिव 3 संयुक्त सचिव 3 प्रवक्ता तथा एक कार्यालय प्रभारी के नामों की घोषणा हुई शेष तमाम इकाइयों की समितियों का गठन जल्द ही युद्ध स्तर पर किया जाएगा।
बैठक में चंद्र किशोर पराशर,अमोक कुमार,मनोज त्रिपाठी,सतीश कुमार टुन्ना जी,मनोज कुमार,नवल किशोर शर्मा,विजय चौधरी,सुदर्शन कुमार,अंकित चंद्रयान समेत प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे।