LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
02-Jul-2024 08:00 AM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर संसद में आज भी चर्चा होगी। चर्चा खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर संसद में जवाब देंगे। सोमवार को बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआत की थी। इस दौरान संसद में राहुल गांधी के बयान को लेकर भारी हंगामा हुआ था।
दरअसल, बीते 27 जून कोसंसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ था। राष्ट्रपति ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में आगामी पांच साल में सरकार के रोडमैप की जानकारी सदन को दी थी। राष्ट्रति के अभिभाषण पर 1 जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया और उसपर चर्चा हो रही है। आज प्रधानमंत्री सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा खत्म होने के बाद इसपर जवाब देंगे।
सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान पीएम मोदी द्वारा विपक्ष को लेकर दिए गए बयानों पर हमला बोला और प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अपील की कि वे इस तरह के बयान न दें।
उधर, लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी भगवान शिव की तस्वीर लेकर पहुंचे और चर्चा के दौरान कहा कि जो लोग खुद को हिंदू बताते हैं वह हिंसक होते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर सत्ताधारी दलों ने जोरदार हंगामा किया और राहुल गांधी से अपने बयान के लिए सदन से मांफी मांगने को कहा। खुद पीएम मोदी को कहना पड़ा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना ठीक नहीं है।