ब्रेकिंग न्यूज़

3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आज आएगा, द्रौपदी मुर्मू की जीत तय

21-Jul-2022 07:21 AM

DELHI : राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा आज सामने आ जाएगा। देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बीते 18 जुलाई को मतदान हुआ था और आज 21 जुलाई को मतगणना की तारीख है। संसद भवन में आज सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इस चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीत तय मानी जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करती हैं, तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। 



आज से ठीक 15 साल पहले देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली थीं। इतिहास में 21 जुलाई की तारीख एक बार फिर से दर्ज हो जाएगी, 15 साल बाद देश को दूसरी महिला राष्ट्रपति मिल सकती हैं। पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 21 जुलाई 2007 को जीत हासिल की थी। 25 जुलाई 2007 को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। राष्ट्रपति चुनाव में इस बार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से रहा। यशवंत सिन्हा के साथ कई विपक्षी दल खड़े नजर आए लेकिन विपक्षी खेमे के कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को इसलिए समर्थन दिया क्योंकि वह आदिवासी समाज से आती हैं। 



देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो जाएगा। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति को शपथ लेनी है। मतगणना के लिए सभी बैलट बॉक्स संसद भवन लाए जा चुके हैं। राज्यों के विधानसभाओं में वोटिंग हुई थी, उन सभी मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संसद भवन लाया गया है। चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राज्य सभा के सचिव जनरल पीसी मोदी आज मतगणना की निगरानी करेंगे। शाम तक के चुनाव नतीजे सामने आने की संभावना है।