सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-Jun-2022 02:10 PM
DESK: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष दलों से समर्थन की अपील की है।इसको लेकर द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और एनसीपी नेता शरद पवार से बात की है और उनसे अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा है।
बता दें कि NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद भवन पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके प्रस्तावक बनें। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा के साथ एनडीए के सहयोगी दलों के बड़े नेता मौजूद रहे।
अपना नामांकन दाखिल करने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात कर उनसे अपनी उम्मीदवारी को लेकर समर्थन मांगा। हालांकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए साझा उम्मीदवार बनाया गया है। विपक्ष की तरफ से उन्हें क्या आश्वासन मिला है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।