ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने महिला को पीटा, मां को बचाने गये बेटे को भी मारी गोली

06-Sep-2022 07:04 PM

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली जिले का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। रास्ते के विवाद को लेकर अपराधियों एक महिला की जमकर पिटाई कर दी जब महिला को बचाने के लिए उसका बेटा सामने आया तो दबंगों ने बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना को बाद से सारे दबंग नौ दो ग्यारह हो गये।


मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के खुपुरा गांव का है जहां रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने प्रमोद राय के घर पर चढ़कर प्रमोद राय की पत्नी अनीता देवी के साथ मारपीट करने लगे। मां को पीटता देख अनीता देवी के पुत्र हरिनंदन कुमार बचाने पहुंच गये। जिसके बाद दबंगों ने हरिनंदन के पैर में गोली मार दी। 


युवक को गोली मारने के बाद दबंग मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। मौके पर घटनास्थल पहुंची बिदुपुर पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। अब यह देखने वाली बात होगी की सरेआम महिला की पिटाई करने वाले और महिला को बचाने के सामने आने वाले बेटे को गोली मारने वाले दबंगों पर पुलिस कब तक कार्रवाई कर पाती है।