ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

राष्ट्रवादी हैं ओवैसी लेकिन राष्ट्रहित की नहीं करते हैं बात, बोले सुब्रह्मण्यम् स्वामी ... नीतीश को PM बनाने में करेंगे मदद

राष्ट्रवादी हैं ओवैसी लेकिन राष्ट्रहित की नहीं करते हैं बात, बोले सुब्रह्मण्यम् स्वामी ... नीतीश को PM बनाने में करेंगे मदद

22-Apr-2023 12:11 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों देश की राजनीति में एक अलग पहचान बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इस बीच अब उनके इसी प्रयास को लेकर भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम् स्वामी ने बड़ी बात कह डाली है।  उन्होंने कहा है कि, ओवैसी राष्टवादी है।लेकिन, हम उसके कहते हैं कि तुम राष्टहित में काम नहीं करते हो। 


दरअसल, राजधानी पटना में एक आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा कि, आपलोग ओवैसी  को लेकर सवाल कर रहे हैं तो आपको बता देता हूं कि- वो बहुत ही बुद्धिशाली इंसान है, पढ़ा - लिखा है। मैं उसको मजाक में कहता हूं कि -तुम राष्ट्रभक्त हो परंतु तुम राष्ट्र के हित में नहीं हो। तो वो मुझसे पूछते भी है कि इसमें फर्क क्या है तो मैं बोला कि, तुम किसी दुश्मन के पक्ष में नहीं हो। लेकिन जैसा हमारा देश बनना चाहिए उसके विरोध में हो। लेकिन, वो अपने वोट बैंक बनाने को लेकर ऐसा करता रहता है तो इस मामले में उसको कुछ भी नहीं कहा जा सकता। 


वहीं, नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहीम को लेकर इन्होंने कहा कि - नीतीश कुमार से मेरा जेपी मूवमेंटके समय से ही बड़ा ही मधुर संबंध रहा है।  तो फिर मैं उसको न कैसे कह सकता हूं। आज मैंने उसने मिलने का समय मांगा है तो वो मुझे मिलने का टाइम देंगे। उसके बाद हमसे उनसे मिलेंगे और सीधा पूछेंगे की हम उनकी क्या मदद कर सकत हैं।  वहीं, 2024 में पीएम मोदी को चुनौती देने के सवाल का जवाब देते हुए इन्होंने कहा कि- उनकी मर्जी है, नीतीश ने मुझसे कभी नहीं कहा कि मैं मोदी को टक्कर देना चाहता हूँ तो मैं कैसे कुछ बोलूं उनसे पूछे बिना।  इसलिए आज जब मिलूंगा उसके बाद उससे कहूंगा की क्या मदद करना है और उसकी क्या पसंद है उसके बाद भी कुछ बोलूंगा। 


आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री विपक्षी एकजुटता की मुहीम को लेकर पिछले ही दिनों कांग्रेस समते कई अन्य दलों के नेताओं से मुलकात की थी।  उसके बाद उन्होंने यह भी कहा था कि, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष एकजुट हो रही है और जो थोड़ी कसर है उसको दूर करने को लेकर वो जुटे हुए हैं जल्द ही इसको पूरा कर लिया जाएगा।  इसको लेकर वो विपक्ष के सभी दलों के नेताओं से मुलकात करेंगे।  इसके बाद अब इशारों ही इशारों में स्वामी ने भी अपना समर्थन दिया है।