बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
09-Sep-2023 08:46 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जी 20 के भोज का न्योता आया है। यह निमंत्रण भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से सीएम को भेजा गया है। राजधानी दिल्ली में जी 20 समिट को लेकर राष्ट्रपति की ओर से आज एक भोज रखा गया है। इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि राष्ट्रपति के भोज में शामिल होने नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे या नहीं ? सीएमओ से अभी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे या नहीं। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम की सुबह 10.45 बजे पटना से दिल्ली के लिए फ्लाइट है और फिर रात 11 बजे तक पटना लौट आएंगे।
दरअसल, जी 20 के मद्देनजर विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। इसमें देश के सभी मुख्यमंत्री व कई राजनेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में इस रात्री भोज में लगभग 16 माह बाद नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात की संभावना बन रही थी। लेकिन,अब जी जानकारी आयी है उसके मुताबिक पूर्व की तरह एक बार फिर से नीतीश कुमार ने इससे किनारा करने का ही फैसला लिया है। हालांकि, सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर अभी भी संशय की हालत बनी हुई है।
वहीं, इस भोज में कांग्रेस शासित कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी इस भोज में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रपति का निमंत्रण नहीं दिए जाने से पार्टी में नाराजगी है। राहुल गांधी ने खुले तौर पर इस पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि मोदी सरकार 60 प्रतिशत आबादी के समर्थन वाली पार्टी को खत्म करना चाहती है।
इधर, तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आयोजन में जाने की पुष्टि की है। वह दिल्ली पहुंचकर कई विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। उनके बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी डिनर के दौरान बातचीत होने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जी-20 के डिनर में शामिल होंगे। इसके आलावा नौ सितंबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।