ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / रश्मिका मंदाना की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, तस्वीर शेयर कर साझा किया...

रश्मिका मंदाना की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, तस्वीर शेयर कर साझा किया 'मौत का अहसास'

18-Feb-2024 01:45 PM

By First Bihar

DESK: 'एनिमल' की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं हालांकि इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई से हैदराबाद जाने के दौरान रश्मिका मंदाना की फ्लाइट में खराबी आने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस अहसास को साझा किया है।


दरअसल, एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना एयर विस्‍तारा की फ्लाइट में सफर कर रही थीं। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रश्मिका मंदाना मुंबई से हैदराबाद जा रही थीं। विमान में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा दास भी मौजूद थीं। रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी समस्याओं के कारण विमान को उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही मुंबई लौटना पड़ा। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रश्मिका मंदाना को ऐसा लगा कि अब वह नहीं बच पाएंगी।


मौत के इस अहसास को रश्मिका मंदाना ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में अपने फैंस के साथ शेयर किया है। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को अपने फ्लाइट में हुई एक घटना के बारे में जानकारी दी है। इस तस्वीर में रश्मिका अपनी सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी हैं। वहीं, इसी तस्वीर में रश्मिका ने अपने आगे वाली सीट पर पूरी ताकर से पैर लगाते दिख रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा कि, 'सिर्फ एक सूचना है कि इस तरह हम मौत से बचे हैं...'।


news image