ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / रसगुल्ला खाने से घर के इकलौते चिराग की गई जान, रक्षा बंधन से...

रसगुल्ला खाने से घर के इकलौते चिराग की गई जान, रक्षा बंधन से पहले भाई की मौत से सदमें में बहन

19-Aug-2024 03:48 PM

By First Bihar

DESK: रक्षा बंधन (राखी) से ठीक एक दिन पहले घर का इकलौता चिराग बूझ गया। जिसके बाद रक्षा बंधन की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। बहन रक्षा बंधन की तैयारी कई दिनों कर रही थी उसे क्या पता था कि राखी के एक दिन पहले ही उसे सदा के लिए छोड़कर उसका भाई चला जाएगा। आज रक्षा बंधन है और आज के दिन बहन अपने एकलौते भाई की कलाई पर राखी बांधती थी लेकिन इस बार शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था। 


दरअसल बिछाबन पर लेट कर सुजीत सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अमित सिंह मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त था तभी उसके चाचा रोहिणी सिंह रक्षा बंधन के मौके पर घर लौटे थे। चाचा दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। घर लौटने के दौरान उन्होंने रास्ते में रसगुल्ला खरीद लिया था। जब वो घर आए तब उनके हाथ में रसगुल्ला देख अमित बिस्तर पर लेटे-लेटे खाने लगा और मोबाइल पर गेम खेलने लगा। 


इसी दौरान अचानक रसगुल्ला उसके गले में अटक गया वो छटपटाने लगा। किसी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक अमित को क्या हो गया। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उसकी घर पर ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के इकलौते चिराग की मौत से रक्षा बंधन के दिन भी परिवार में मातम का माहौल है। घटना पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह स्थित पाटमहुलिया गांव की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।