ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

रेप केस में आसाराम बापू दोषी करार, सजा का ऐलान कल

30-Jan-2023 06:22 PM

By First Bihar

DESK:आसाराम बाबू से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात से आ रही है। जहां रेप केस मामले में आसाराम को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। गांधीनगर कोर्ट कल सजा का ऐलान करेगा।


गौरतलब है कि सूरत की दो बहनों से रेप का आरोप आसाराम पर लगा था। 2013 में नारायण साईं और उसके पिता आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की छोटी बहन ने अपने शिकायत में यह कहा था कि नारायण साईं ने कई बार रेप किया।


 जब वह आसाराम के आश्रम में रह रही थी तब उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इसी मामले में गांधीनगर कोर्ट ने आसाराम बापू को दोषी ठहराया है। इस मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन साक्ष्य के अभाव में अन्य आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया गया। बता दें कि आसाराम की उम्र 80 साल से अधिक है दस साल से वे जोधपुर जेल में बंद हैं। आसाराम को कल सजा सुनाई जाएगी।