बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Feb-2020 03:17 PM
DESK : विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया. दूसरी पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रंजीत बच्चन की हत्या कराई थी. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया .
खबर के मुताबिक कालिंदी शर्मा से नजदीकियों के चलते स्मृति व रंजीत के रिश्तों में खटास आ गई थी. दोनों के बीच मामला तलाक तक पहुंच गया, जिसे लेकर स्मृति परेशान चल रही थी. इसे लेकर ही स्मृति ने अपने एक फ्रेंड के साथ मिलकर मर्डर की खौफनाक साजिश रच डाली.
विश्व हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत बच्चन (42) 1 फरवरी को सुबह मॉर्निंग वॉक पर अपने दोस्त के साथ निकले थे. तभी हजरतगंज इलाके के ग्लोक पार्क के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. तभी से पुलिस के लिए यह केस चुनौती बना हुआ था. पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के दौरान 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.