ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

BIHAR NEWS : रैगिंग को लेकर भिड़े इंजीनियरिंग स्टूडेंट, विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला

BIHAR NEWS : रैगिंग को लेकर भिड़े इंजीनियरिंग स्टूडेंट, विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला

26-Nov-2024 10:40 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में विवाद का मामला सामने आया है। यहां रैगिंग को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों की शाम पांच बजे से ही सीनियर्स रैगिंग कर रहे थे। इसी दौरान हंगामा हो गया। यह घटना की सूचना पर विवाद सुलझाने पहुंचे प्राचार्य की गाड़ी को भी छात्रों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। आक्रोशित छात्रों ने समझाने पहुंची पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। 


जानकारी के अनुसार, इस घटना में पुलिस जवान के भी जख्मी होने की बात सामने आ रही है। तत्काल ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस ने भी सख्ती बरतते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में घायल छात्र सौरभ कुमार को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया।  कुछ और भी छात्रों के जख्मी होने की सूचना है। इन छात्रों को सदर अस्पताल इलाज चल रहा है। 


वहीं, इस घटना के बाद  सिटी एसपी डॉ के रामदास, डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। छात्रों और कॉलेज प्रशासन से बात की। सिटी एसपी ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे का निर्देश दिया। घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रों के आक्रोशित गुट और कॉलेज प्रशासन से बात कर मामला को शांत करा लिया गया है। 


इधर, पुलिस का कहना है कि छात्रों ने ही प्राचार्य की गाड़ी के शीशे तोड़े व उन पर हमला भी किया। बताया गया कि लाठी चार्ज के दौरान कई छात्रों का लैपटॉप और मोबाइल भी टूटे हैं।  इस मामले में इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दर्ज किया गया है। हालांकि, एक पक्ष के छात्रों की ओर से आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की जिसमें वे घायल हो गए। आरोप लगाया कि प्राचार्य की गाड़ी के शीशे पुलिस वालों ने तोड़ी है। सिविल इंजीनियरिंग के शिक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वे प्राचार्य के साथ घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनसे वहां रात में होने वाले घटना का कारण पूछा और लाठी बरसाने लगे।