ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश बोले- बिहार में इतना काम पैदा होगा की लोगों को नहीं जाना...

नीतीश बोले- बिहार में इतना काम पैदा होगा की लोगों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर ,दूसरे राज्यों के लोग आएंगे यहां

04-Nov-2020 03:51 PM

ARARIYA: रानीगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बार जब आप मौका देंगे तो नई तकनीक का ट्रेनिंग दिलाएंगे. बिहार के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. नई उद्योग नीति बना दिए हैं कि इतना काम बिहार में पैदा होगा की बिहार के लोगों को काम के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि दूसरे राज्यों के लोग नौकरी करने के लिए बिहार आएंगे. 

लालू परिवार को मेवा से मतलब

नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोला. सीएम ने कहा कि हमलोगों तो सिर्फ काम करते हैं. सभी लोगों के लिए विकास के लिए काम करते हैं. हमलोगों का काम तो सिर्फ सेवा ही करना होता है,लेकिन कुछ लोगों को सेवा से मतलब नहीं है. इनलोगों को मेवा से मतलब है. उनका परिवार ही सबकुछ होता है. 


हॉस्पिटल का था बुरा हाल

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब मुझे काम करने का मौका मिला उस समय हॉस्पिटल में गुने चुने लोग जाते थे, लेकिन 2006  बाद हॉस्पिटल में डॉक्टर और दवा की व्यवस्था की गई. जिसके बाद अब एक पीएचसी में हर माह 10 हजार से अधिक लोग इलाज के लिए जाते हैं. बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ. 


बिहार में क्राइम कंट्रोल

नीतीश कुमार ने कहा कि आज सभी समाज की महिलाओं का बिहार में विकास और सम्मान मिला है. बिहार में जंगलराज के दौरान हॉस्पिटल में इलाज नहीं हो पाता था. लेकिन कुछ लोग आज बड़े बड़े दावे कर रहे हैं. हम तो लोगों से यही कहेंगे की उसको याद रखिए. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में क्राइम कंट्रोल में हैं. यही कारण है कि आज देश में 23वें स्थान पर बिहार है.