ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / मस्तराम की एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया FIR, परेशान...

मस्तराम की एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया FIR, परेशान होकर बोली थी..कर लूंगी सुसाइड

07-Jul-2020 10:58 AM

DESK: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस रानी चटर्जी की शिकायत के बाद पुलिस पुलिस ने परेशान करने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जिसके बाद रानी ने मुंबई पुलिस का आभार जताया है. हाल के दिनों में एडल्ट फिल्म मस्तराम में काम कर रानी चर्चा में आई थी. रानी चटर्जी ने कहा कि परेशान करने वाले से मैं हार मानने वाली नहीं हूं. मैं डंटकर मुकाबला करने वाली हूं. 


news image


कर लूंगी सुसाइड

30 जून को रानी ने कहा था कि’’मैं बहुत ज़्यादा अब डिस्टर्ब हो चुकी हूं अक्सर मैं स्ट्रॉन्ग बने रहने की और पॉजिटिव बने रहने की बात करती हूं, लेकिन अब और नहीं हो पा रहा है. ये आदमी कई सालों से मेरे बारे में ना जाने कितनी गंदी गंदी बातें फेसबुक पर लिख रहा है. मैंने बहुत इग्नोर करने की कोशश की. मैंने कई लोगों से बात की पर सबने कहा कि इग्नोर करो. लेकिन मैं भी तो इंसान हूं.’’

तनाव में जी रही हूं

रानी ने आगे लिखा था कि ‘’मोटी हूं में बुढ़िया हूं या में कोई काम करती हूं तो ये इतनी भद्दी बातें लिखता है लोग मुझे ये सब भेजते है और कहते है इग्नोर करो.अब नहीं हो सकता इग्नोर. मैं कई सालों से इस बात को लेकर काफी परेशान हों चुकी हूं.मानसिक तनाव से गुजर रही हूं.ये शायद चाहता है कि में अपनी जान दे दूं .इसकी वजह से मेरी निजी ज़िन्दगी में बहुत तनाव हैंमैं मुंबई पुलिस से ये मेरी गुजारिश है अगर मै कुछ कर लेती ही तो इसका जिममेदार धंनजयसिंह होगा. ‘’

साइबर सेल में की शिकायत

रानी ने कहा था कि ‘’मैंने साइबर सेल में भी इसकी शिक़ायत की थी, लेकिन वहां पर कहा गया कि इसने मेरा नाम नहीं लिखा है. लेकिन मैं जानती हूं ये सिर्फ मेरे लिए लिखता है इसके ऐसे पोस्ट पर लोग मेरा नाम लिख कर गंदी गंदी गालियां लिखते है और ये उसके मज़े लेता है. मैं हताश हो चुकी हूं अब हिम्मत नहीं बची या तो मैं आत्महत्या कर लूं. क्यूकि मैं बहुत बुरे डिप्रेशन से गुजर रही हूं इसकी वजह से कई सालों से. अब और नहीं होता बर्दाश्त.’’