Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
08-Feb-2023 05:09 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: रंगदारी टैक्स देने से मना करने पर पटना सिटी में गोलीबारी की गयी। इस दौरान पास के एक मंदिर में पेंटिंग का काम कर रहे शख्स को गोली लग गयी। गंभीर हालत में उसे एनएमसीएच भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल कराने गये एक व्यक्ति से कुछ लोग एक लाख रुपया बतौर रंगदारी मांगने लगे और काम को रुकवा दिया। जिसके बाद पैसे देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया और दूसरे गुट की ओर से गोलीबारी की जाने लगी।
इस दौरान मंदिर में सफाई कर रहे हैं पेंटर अवधेश शर्मा को गोली लग गई। दोनों गुटों के बीच हुई गोलाबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की मदद से घायल पेंटर को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद दुर्गानंद पटेल ने बताया कि उन्होंने पटना के गौरीचक इलाके में जमीन खरीदा था। उस जमीन का बाउंड्री वॉल करा रहे थे। तभी उसी वक्त इलाके में रहने वाले श्रवण दुबे, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह आ धमके और एक लाख रुपया बतौर रंगदारी टैक्स मांगने लगे।
रंगदारी देने से इनकार करने पर श्रवण दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलीबारी शुरू कर दी। जिस वक्त गोलीबारी की गयी उस समय एक पेंटर पास स्थित मंदिर में पेंटिंग का काम कर रहा था। जिसे गोली लग गयी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल पेंटर अवधेश शर्मा को एनएमसीएच ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जमीन मालिक दुर्गानंद पटेल ने गौरीचक थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।